बिजली न्यूज़ खबर भी, वजह भी
बिजली
featured

WTC Points Table Updated: सेंचुरियन टेस्ट हारकर टीम इंडिया ने गंवाई नंबर वन की कुर्सी, बांग्लादेश से भी नीचे पहुंची रोहित एंड कंपनी

WTC Points Table Updated: भारतीय टीम सेंचुरियन टेस्ट मैच हारने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नंबर वन की कुर्सी गंवा चुकी है. साउथ अफ्रीका की टीम डब्ल्यूटीसी प्वॉइंट टेबल में पहले नंबर पर काबिज हो गई है जबकि टीम इंडिया पांचवें नंबर पर खिसक गई है.

हाइलाइट्स

  • भारत को सेंचुरियन टेस्ट में पारी और 32 रन से मिली हार
  • टीम इंडिया ने डब्ल्यूटीसी प्वॉइंट टेबल में गंवाया नंबर 1 का ताज
  • साउथ अफ्रीकी टीम पहले नंबर पर पहुंची

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार का खामियाजा भुगतना पड़ा है. सेंचुरियन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को पारी और 32 रन से हराकर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टीम इंडिया इस हार के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 प्वॉइंट टेबल में 5वें नबर पर फिसल गई है. इस टेस्ट मैच से पहले भारत डब्ल्यूटीसी प्वॉइंट टेबल में पहले नंबर पर था. साउथ अफ्रीका की टीम 8वें से पहले नंबर पर पहुंच गई है. इस टेस्ट मैच से पहले भारत का पहली टेस्ट सीरीज के बाद जीत का प्रतिशत 66.67 प्रतिशत था. सेंचुरियन टेस्ट हार के बाद भारत का जीत का प्रतिशत घटकर 44.44 पर पहुंच गया है. प्वॉइंट टेबल में बांग्लादेश की टीम अब टीम इंडिया से आगे हो गई है.

भारतीय टीम (Indian Cricket Team)  डब्ल्यूटीसी (WTC Points Table 2023-25) के नए चक्र में अभी तक 3 टेस्ट मैच खेल चुकी हैं जहां उसे एक में जीत मिली है जबकि एक टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है वहीं एक टेस्ट ड्रॉ रहा है. साउथ अफ्रीका ने मौजूदा चक्र में एक टेस्ट मैच खेले और उसे जीते. साउथ अफ्रीका की टीम का जीत का प्रतिशत 100 है और वह नंबर वन पर पहुंच गया है वहीं दूसरे नंबर पर पाकिस्तान (Pakistan National Cricket Team) की टीम है. पाकिस्तान ने 3 टेस्ट में से 2 जीते हैं जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान की जीत का प्रतिशत 61.11 है. इस लिस्ट में न्यूजीलैंड की टीम 50.00 विनिंग पर्सेंटेज के साथ तीसरे नंबर पर है. कीवी टीम ने इस चक्र में 2 टेस्ट मैच खेल चुकी है जहां उसे एक में जीत और एक में हार मिली है.

टीम इंडिया से ऊपर बांग्लादेश

बांग्लादेश की टीम 2 में से एक टेस्ट जीत चुकी है. बांग्ला टाइगर्स की विनिंग पर्सेंटेज 50.00 है और वह प्वॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है जबकि टीम इंडिया बांग्लादेश से नीचे पांचवें नंबर पर है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका का नंबर आता है. आईसीसी टेस्ट चैंपियनिशप के तहत ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक सर्वाधिक 6 टेस्ट मैच खेले हैं जहां उसे 3 में जीत मिली है वहीं दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है. एक टेस्ट ड्रॉ रहा है.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से खेला जाएगा

इस समय ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान (AUS vs PAK) के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है. इस टेस्ट का रिजल्ट आने के बाद प्वॉइंट टेबल में बदलाव होगा. भारतीय टीम सेंचुरियन टेस्ट में पारी और 32 रन से हार के बाद अब दूसरे टेस्ट मैच में 3 जनवरी से साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना फिर अधूरा रह गया. टीम इंडिया अभी तक साउथ अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है.

✅ यह खबर बिजली न्यूज़ की संपादकीय नीति के तहत जाँची गई है। ❗ कोई गलती दिखी? हमें बताएँ, हम उसे सुधारेंगे।

تعليقات

نموذج الاتصال

الاسم

بريد إلكتروني *

رسالة *