बारिश के मौसम में रेफ्रिजरेटर को आप मीडियम या रेनी मोड पर यूज करें. इससे आपकी बिजली की बचत तो होगी, साथ में पैसों की भी बचत होगी.
हाइलाइट्स
- बारिश में रेफ्रिजरेटर को फुल स्पीड पर नहीं करना चाहिए यूज.
- इससे बिजली की खपत ज्यादा होती है और बिल भी आता है ज्यादा.
- बारिश में रेफ्रिजरेटर रेनी मोड में करना चाहिए यूज.
नई दिल्ली. रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल अब गर्मी, सर्दी और बारिश तीनों मौसम में होने लगा है. लेकिन हम जानकारी के आभाव में सभी मौसम में एक ही स्पीड पर रेफ्रिजरेटर चलाते हैं, जिससे फ्रिज पर तो लोड बढ़ता है, साथ में ज्यादा बिजली की खपत होने से आपकी पॉकेट पर भी बोझ बढ़ जाता है.
ऐसे में आपको गर्मी, सर्दी और बारिश के मौसम में अलग-अलग मोड पर रेफ्रिजरेटर का यूज करना चाहिए. इसीलिए हम यहां पर हम आपके लिए बारिश के मौसम में रेफ्रिजरेटर यूज करने के टिप्स लेकर आए हैं, जिससे आप अपने रेफ्रिजरेटर की सेटिंग्स में बदलाव करके पैसों की बचत कर सकें.
कौन सा रेफ्रिजरेटर करना चाहिए यूज
वर्तमान में बाजार में इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर आ रहे हैं. ये रेफ्रिजरेटर नॉर्मल फ्रिज के मुकाबले कम बिजली की खपत करते हैं. अगर आप कोई नया फ्रिज खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको इन्वर्टर फ्रिज ही खरीदना चाहिए. जिससे आपकी बिजली की खपत काम हो और पैसों की ज्यादा से ज्यादा बचत हो सके.
रेफ्रिजरेटर में होते हैं कई मोड
आमतौर पर इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर में तीन मोड दिए गए होते हैं, जिसमें गर्मी, सर्दी और बारिश का मोड होता है. ऐसे में आपको बारिश के मौसम में अपने रेफ्रिजरेटर को रेनी मोड में यूज करना चाहिए, जिससे आपकी बिजली की खपत कम होगी और पैसो की बचत होगी. आपको बता दें ये फंक्शन केवल इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर में होता है.
नॉर्मल रेफ्रिजरेटर को कैसे करें यूज
अगर आपके घर में नॉर्मल रेफ्रिजरेटर है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि नॉर्मल रेफ्रिजरेटर में आपको कूलिंग स्पीड का फीचर दिया गया होता है. ऐसे में आप बारिश के मौसम में नॉर्मल रेफ्रिजरेटर को मीडियम पर चला सकते हैं.
)
إرسال تعليق