भारतीय शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए हैं. भारतीय बाजारों को अमेरिकी फेड का हॉकिश नजरिया रास नहीं आया. सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1% की गिरावट के साथ बंद हुए हैं. सेंसेक्स 67,000 के नीचे और निफ्टी 19,800 के नीचे बंद हुआ है.
दरअसल, फेडरल रिजर्व ने कहा है कि ऊंची ब्याज दरें लंबे समय तक जारी रह सकती हैं, ये बात बाजार के लिए निगेटिव साबित हुई. आज करीब करीब सभी सेक्टर्स में गिरावट देखने को मिली, सबसे ज्यादा गिरने वालों में बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर शामिल रहे.
बैंकिंग शेयरों ने बाजार पर बनाया दबाव
Top Contributors To The Nifty 50 Change
(Point Contribution)
आज बाजार पर सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयरों ने दबाव बनाया, कल यानी बुधवार को जब HDFC बैंक ने बाजार को नीचे घसीटा था, आज ICICI बैंक, SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा ने बाजार पर प्रेशर बनाया.
निफ्टी बैंक 1.68% या 761 अंकों की भारी गिरावट के साथ 44,624 पर बंद हुआ. हालांकि फेड पॉलिसी का असर IT पर भी दिखा, लेकिन बाद में IT संभल गया, अंत में ये फ्लैट बंद हुआ.
दोपहर बाद मिडकैप-स्मॉलकैप फिसले
दोपहर तक मिडकैप-स्मॉलकैप बिल्कुल फ्लैट थे, लेकिन दोपहर के बाद इनमें गिरावट की शुरुआत हुई, दोपहर 12 बजे तक S&P BSE मिडकैप 32,300 के ऊपर ट्रेड कर रहा था, लेकिन इसके बाद आई गिरावट के चलते ये 300 अंकों की गिरावट के साथ 31,922.40 के इंट्राडे लो तक पहुंच गया, अंत में ये अपने निचले स्तरों पर ही बंद हुआ. S&P BSE स्मॉलकैप में भी दोपहर बाद आई गिरावट के चलते ये अंत में 366 अंकों की गिरावट के साथ दिन के निचले स्तरों के करीब बंद हुआ.
सेंसेक्स 1% तक टूटा
भारतीय बाजारों की शुरुआत आज गिरावट की साथ ही हुई थी, BSE सेंसेक्स 280 अंक नीचे 66,608.67 पर खुला था, इंट्राडे में ये 1.01% की गिरावट के साथ 66,128.71 तक गया. जो कि 7 सितंबर 2023 के बाद सबसे निचला स्तर है.
निफ्टी 19,800 के नीचे
निफ्टी की शुरुआत 19840 के ऊपर हुई थी, लेकिन बाजार खुलने के करीब घंटा भर बाद ही ये 19800 के नीच फिसल गया और पूरे दिन वापस इस स्तर पर लौटकर नहीं आया. निफ्टी का आज का इंट्राडे लो 19710 था, जो कि 7 सितंबर 2023 के बाद सबसे निचला स्तर है.
सभी सेक्टर्स की पिटाई
करीब करीब सभी सेक्टोरल इंडेक्स में आज गिरावट देखने को मिली है. सबसे ज्यादा पिटाई, बैंक और ऑटो शेयरों की हुई.
All Sectoral Indices Decline
( % Change)
आज बाजार में बिकवाली का ही दबदबा रहा, BSE में 1,329 शेयर चढ़े जबकि 2,327 गिरे और 137 में कोई बदलाव नहीं हुआ.

إرسال تعليق