प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो करते हुए भोपाल के जंबूरी मैदान में पहुंच गए हैं। पीएम के रोड शो के लिए खासतौर पर तैयार किए गए वाहन पर शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद हैं। गाड़ी को फूलों से सजाया गया है।
भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का बिगुल फूंकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे हैं। थोड़ी देर में वह जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे।
नरेंद्र मोदी रोड शो करते हुए भोपाल के जंबूरी मैदान में पहुंच गए हैं। पीएम के रोड शो के लिए खासतौर पर तैयार किए गए वाहन पर शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद हैं। गाड़ी को फूलों से सजाया गया है। पीएम को सुनने के लिए जन सैलाब उमड़ा है।
जयपुर में पीएम करेंगे परिवर्तन संकल्प महासभा
पीएम मोदी मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान जाएंगे। वह दोपहर 2:45 बजे जयपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद शाम करीब चार बजे परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करेंगे।
पीएम के स्वागत में भगवामय हुआ भोपाल
पीएम के स्वागत के लिए भोपाल में भव्य तैयारियां की गई है। पूरे शहर को बीजेपी नेताओं ने कटआउट्स और झंड़े-बैनरों से पाट दिया है। पीएम की रैली की वजह से शहर में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। ऐसे में कई स्कूलो-कॉलेजों को बंद किया गया है। भेल क्षेत्र के अधिकतर स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कई स्कूलों में 25 सितंबर से परीक्षाएं शुरू होनी थी लेकिन परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया है।
6 महीने में 7वीं बार मध्यप्रदेश आए हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 महीने में 7वीं बार मध्यप्रदेश आए हैं। पीएम 14 सितंबर को सागर के बीना आए थे। उन्होंने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पेट्रो केमिकल प्लांट की आधारशिला रखी थी।
;Resize=(690,390))
إرسال تعليق