Asian Games Day 8 Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों का आज 11वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात और दसवें दिन नौ पदक मिले थे। आज भी भारत को 10 के करीब पदक मिल सकते हैं और पदक तालिका में भारत के कुल पदकों की संख्या 80 तक पहुंच सकती है।
भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 16
रजतः 29
कांस्यः 32
कुलः 77
Asian Games Live: अविनाश साबले को रजत
अविनाश साबले ने 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। उन्होंने इससे पहले 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक जीता था। साबले के दमदार प्रदर्शन ने भारत की पदक संख्या 77 पहुंचा दी है।
Asian Games Live: हरमिलन को रजत
हरमिलन बैंस ने 800 मीटर में रजत पदक जीता है। एक दिन पहले 1500 मीटर में रजत जीतने के बाद उन्होंने एशियाई खेल में दूसरा रजत पदक हासिल किया है। हरमिलन ने 2.03.75 मीटर में अपनी रेस पूरी की।

إرسال تعليق