Vibrant Gujarat Global Summit 2024 : दुनियाभर से निवेश और ध्यान खींचने के लिए गुजरात में एक बार फिर वाईब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में भारतीय उद्योगपतियों के साथ दुनियाभर के बिजनेस लीडर शिरकत कर रहे हैं. कार्यक्रम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी ने भी अपने विचार रखे.
नई दिल्ली. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हम लगातार निवेश कर रहे हैं. वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 (Vibrant Gujarat Global Summit 2024) में RIL के सीएमडी ने कहा कि मुझे अपने गुजराती होने पर गर्व है. दुनिया में कोई भी ऐसा सम्मेलन नहीं है जो वाईब्रेंट गुजरात की बराबरी कर सके. यह सम्मेलन बीते 20 साल से सफलतापूर्वक चल रहा है.
मुकेश अंबानी ने कहा, ‘मैं गेटवे ऑफ इंडिया के शहर से आता हूं और अब यह गेटवे ऑफ मॉर्डन इंडिया बन गया है. मुझे अपने गुजराती होने पर गर्व है. विदेशी जब भी न्यू इंडिया के बारे में सोचते हैं तो वे उनके जेहन में सबसे पहले न्यू गुजरात आता है. यह बदलाव आखिर कैसे हुआ? हमारे लीडर की वजह से, जो आज हमारे समय के दुनिया के सबसे महानतम नेताओं में शामिल हैं. पीएम मोदी भारतीय इतिहास के सबसे सफल प्रधानमंत्री हैं.’

إرسال تعليق