T20 team announce for afghanistan series अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम अगले हफ्ते से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने उतरेगी. पिछले कुछ दिनों से टीम चयन को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी. सबसे ज्यादा बात कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली लेकर हुई. इन दोनों पर चयनकर्ताओं ने एक बार फिर से भरोसा जताया है.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से अपने घर पर तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलना है. इस सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने रविवार 7 जनवरी को 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. रोहित शर्मा की कप्तान के तौर पर फिर से टी20 टीम में वापसी हुई जबकि विराट कोहली को भी चयनकर्ताओं ने जगह दी. इस टीम में 7 बड़े नाम गायब नजर आए. इसमें से दो नाम तो चौंकाने वाले रहे.
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम अगले हफ्ते से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने उतरेगी. पिछले कुछ दिनों से टीम चयन को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी. सबसे ज्यादा बात कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली लेकर हुई. इन दोनों पर चयनकर्ताओं ने एक बार फिर से भरोसा जताया है. वहीं संजू सैमसन की भी बतौर विकेटकीपर टी20 टीम में वापसी हुई. इन सबके बीच 7 बड़े नाम इस टीम में नजर नहीं आए जिनमें से दो खिलाड़ी चोटिल है जबकि दो को आराम दिए जाने का फैसला लिया गया.
7 बड़े नाम टी20 टीम से गायब
टी20 टीम की घोषणा से पहले ही खबर आ गई थी कि साउथ अफ्रीका में कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव चोटिल होने की वजह से चयन के लिए उपलब्ध हीं हैं. इसके अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या जो वनडे वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए थे वो भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे. अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को आराम दिए जाने की भी जानकारी आई थी.
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में ईशान किशन का नाम ना होना चौंकाने वाला है. उनको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है. वहीं श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को अफगानिस्तान के खिलाफ मौका ना दिया जाना भी हैरान करने वाला है. केएल ने साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज में मुश्किल में शतक जमाया था और वह टी20 के अच्छे खिलाड़ी हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टी20 टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार

إرسال تعليق