एक पिता ने अपनी ही बेटी से तीन महीने तक रेप किया। बेटी की हालत देख जब मां ने उससे पूछा तो सारी सच्चाई सामने आने के बाद मां के होश उड़ गए। पुलिस में महिला की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
देहरादून: कलयुगी बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटी से कई बार दुष्कर्म किया। मां को जब इस बारे में पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने अपने पति के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दुष्कर्मी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।
मूल रूप से ऋषिकेश नरेंद्र नगर निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी और 16 वर्षीय बेटी के साथ रुड़की हरिद्वार हाईवे पर एक गांव में रहता है। पति-पत्नी दोनों ही अलग-अलग निजी संस्थानों में काम करते हैं, उनकी 16 वर्षीय बेटी घर पर ही रहती थी। थाने में दर्ज रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसके पति ने बेटी से कई बार दुष्कर्म किया।
जानकारी के अनुसार बेटी को परेशान देख मां ने जब उससे इसका कारण पूछा। बेटी ने अपनी मां को जो कुछ बताया उसको सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी ने बताया कि उसका पिता तीन माह से लगातार उससे दुष्कर्म करता है। महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि आरोपी की पत्नी की शिकायत पर बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें