नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने सोमवार को इतिहास रचते हुए 20 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है. करीब 3.30 बजे निफ्टी में 185.45 अंकों की बढ़त आई और वह 20,005.40 तक पहुंच गया. जिन शेयर्स में तेजी देखी जा रही है, उनमें अडाणी पोर्ट, अडाणी एंटरप्राइजेज, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और अपोलो हॉस्पिटल शामिल हैं. हफ्ते का पहला कारोबारी दिन निवेशकों के चेहरे पर खुशी लेकर आया है. स्टॉक मार्केट के दोनों ही इंडेक्स को शुरुआती कारोबार में बढ़त हासिल हुई और वे हरे निशान पर बिजनेस कर रहे थे. 

दोपहर में करीब 3.20 मिनट पर निफ्टी में अपने तमाम पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया.  बता दें कि जुलाई 2023 के बाद यह पहला मौका है, जब निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर है. खबर लिखे जाने तक निफ्टी 19,995 पर कारोबार कर रहा था.  

सोमवार को जब बाजार खुला तो शुरुआत बढ़त के साथ हुई. सुबह 9.15 बजे निफ्टी-50 19890 पर खुला था. जैसे-जैसे दिन चढ़ा और कारोबार आगे बढ़ा तो निफ्टी में तेजी देखी गई. दोपहर को 3 बजे के बाद यह 20,008.15 के लेवल पर छू गया. निफ्टी ने ये रिकॉर्ड लेवल 36 सत्रों में हासिल किया है.

मार्च से अब तक 15 फीसदी का इजाफा

बता दें कि सोमवार को ऑल टाइम हाई छूने के बाद मार्च 2023 से अब तक निफ्टी ने 15 परसेंट का इजाफा दर्ज किया है. लेकिन ऑल टाइम हाई पहुंचने के बाद कारोबार के दौरान आखिरी कुछ मिनटों में इसमें गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद निफ्टी 20 हजार से नीचे बंद हुआ. दिन का कारोबार खत्म होने के साथ ही निफ्टी 176.40 अंकों की बढ़त के साथ 19,996,35 के स्तर पर क्लोज हुआ. 

वहीं दूसरी ओर, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स सुबह 9.15 बजे 66,807.73 के लेवल पर खुला था. बिजनेस के दौरान यह 67, 172.13 के हाई लेवल तक पहुंचा और आखिर में 528.17 अंकों की तेजी के साथ 67,127.08 के लेवल पर बंद हुआ.  


 

Post a Comment

أحدث أقدم