Satellite Calling Smartphone: सैटेलाइट फोन्स के बारे में आप सभी ने जरूर सुना होगा लेकिन शायद आप में से कोई ऐसा शख्स होगा जिसने कभी भी सैटेलाइट फोन इस्तेमाल किया होगा. दरअसल सैटेलाइट फोन्स का इस्तेमाल आप बिना नेटवर्क के भी कर सकते हैं और इनसे कॉलिंग की जा सकती है. ज्यादातर मामलों में सैटेलाइट फोन को ऐसी जगहों में इस्तेमाल किया जाता है जहां नेटवर्क नहीं आता है, जैसे पहाड़ियों पर, समुद्री इलाकों और ज्यादा बर्फीले दूरदराज के इलाकों पर, इतना ही नहीं इनका इस्तेमाल करने की परमिशन फोर्सेज को ही दी जाती है जिससे इनका गलत इस्तेमाल ना किया जा सके. हालांकि अब आम आदमी के लिए भी ऐसा फोन मार्केट में उतार दिया गया है जो नॉर्मल फोन की तरह दिखता है लेकिन असल में ये सैटेलाइट फोन है.



जिस फोन के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो Huawei Mate 60 Pro है, ये असल में एक सैटेलाइट स्मार्टफोन है जिसे बेहद ही दमदार तरीके से बिना नेटवर्क के भी इस्तेमाल किया जा सकता है. 



अगर आप इसकी कीमत जानना चाहते हैं तो बता दें कि ये भारतीय करेंसी के हिसाब से तकरीबन 80,000 रुपये है, ये फोन कीमत के मामले में आईफोन को टक्कर देता है लेकिन इसकी कीमत आईफोन 14 मॉडल से ज्यादा करीब है.


आपको बता दें कि Huawei Mate 60 Pro में आपको सैटेलाइट कॉलिंग की खासियत मिल जाती है जिसका इस्तेमाल करके आप बड़ी ही आसानी से बिना नेटवर्क के भी बातचीत कर सकते हैं.


HUAWEI Mate 60 Pro स्मार्टफोन 5G प्रोसेसर और सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) के साथ आता है, जिसे किरिन 9000s कहा जाता है. इसे चीन में ही तैयार किया गया है. 


ये फोन ऐसे लोगों के बड़े काम आ सकता है जो लगातार ट्रिप पर रहते हैं और दूर-दराज के इलाकों में भ्रमण करते हैं. इसमें नेटवर्क की समस्या नहीं रहती है इस वजह से आपको कॉलिंग में दिक्कत नहीं आती है. 

Post a Comment

أحدث أقدم