Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। सोने-चांदी के भाव कम हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 50 रुपये घटकर 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी की कीमत भी 450 रुपये गिरकर 76,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

हाइलाइट्स

  • आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है
  • सोने का भाव घटकर 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया
  • चांदी भी गिरकर 76,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आई

नई दिल्ली: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। पिछले दिनों लगातार बढ़ रहे सोने की कीमतों में गिरावट आई है। सोना और चांदी दोनों के भाव कम हुए हैं। देशभर में कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में आपके पास सस्ते रेट पर सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका है। अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी (Gold Buying) करने जा रहे हैं तो आपके लिए यह पता करना जरूरी है कि आज सोना-चांदी किस रेट (Gold-Silver Rate Today) पर मिल रहा है। यहां हम आपको सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Latest Gold Rate In India) के बारे में बताने जा रहा हैं।

क्या हैं सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 50 रुपये घटकर 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। सोना कल 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 450 रुपये गिरकर 76,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, '' बुधवार को सोने का कारोबार थोड़ा कम हुआ। दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले बंद के मुकाबले 50 रुपये कम है।''

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरे भाव

इस बीच, एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में फरवरी अनुबंध के लिए सोने का भाव 86 रुपये बढ़कर 62,265 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा चांदी का मार्च अनुबंध के लिए भाव 243 रुपये उछलकर 72,290 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी के भाव में गिरावट रही और इनके भाव क्रमश: 2,030 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 23.04 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रहे।

Post a Comment

और नया पुराने