बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के बाद अब उनके पति एक्टर अजय देवगन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में अपना नया ऑफिस खरीदा है. 5 यूनिट ऑफिस वाली इस प्रॉपर्टी की कीमत कोरोड़ों में बताई जा रही है. बता दें कि बीते 5 दिन पहले काजोल ने मुंबई में 16.5 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है.


नई दिल्ली. अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के चर्चित सेलेब्रिटी कपल हैं. दोनों की शादीशुदा जिंदगी को 22 साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी दोनों की बॉन्डिंग बहुत मजबूत है. कपल अक्सर अपनी बॉन्डिंग को लेकर खबरों में रहता है. इस बार इनके खबरों में आने की वजह कुछ अलग है. खबर है कि अजय देवगन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में नया ऑफिस खरीदा है. जबकि काजोल ने अपने लिए 5 दिन पहले ही एक नया खरीदा है.

‘मनी कंट्रोल’ की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन ने अपना नया ऑफिस मुंबई के अंधेरी वेस्ट में खरीदा है. यह प्रॉपर्टी 13,293 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली हुई है, जिसकी पहली यूनिट का बिल्ट-अप एरिया 8,405 वर्ग फुट में फैला है. यह ओशिवारा की सिग्नेचर बिल्डिंग में 16वीं मंजिल पर है. इस फ्लोर की कीमत 30.35 करोड़ रुपए बताई जा रही. जबकि अजय ने स्टांप शुल्क के रूप में 1.82 करोड़ रुपए का भुगतान किया है.

इसके अलावा 17वें फ्लोर पर इस ऑफिस की एक और यूनिट हैं, जिनकी कीमत 14.74 करोड़ रुपए बताई जा रही है. इसके लिए 88.44 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई गई है. हालांकि, अजय ने अब तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. बताया जा रहा है कि अजय ने इस प्रॉपर्टी को अपने ओरिजिनल नाम विशाल वीरेंद्र देवगन के नाम से रजिस्टर्ड करवाया है. रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंट के मुताबिक, अजय देवगन ने 19 अप्रैल 2023 को इसकी रजिस्‍ट्री करवाई थी.

रिपोट्स के अनुसार, अजय की प्रॉपर्टी खरीदने से पहले उनकी वाइफ एक्ट्रेस काजोल ने 16.5 करोड़ रुपए का घर खरीदा था. जो 2,493 स्क्वायर फीट के कार्पेट एरिया में हैं. इस अपार्टमेंट में 4 कार पार्किंग स्पॉट हैं.कागजात के मुताबिक, काजोल ने भी यह प्रॉपर्टी अप्रैल महीने में ही भारत रियलिटी वेंचर्स से खरीदी थी. इसकी रजिस्‍ट्री 13 अप्रैल 2023 को हुई थी. बता दें कि अजय और काजोल दोनों ने मिलकर एक ही महीने में 61 करोड़ की प्रॉपर्टी बनाई है.

Post a Comment

और नया पुराने