BHU PhD Admission 2023: अगर आप भी बीएचयू से पीएचडी करना चाहते हैं और एडमिशन तलाश रहे हैं, तो नीचे देखें प्रवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां. इसके अलावा पीएचडी एडमिशन का नोटिफिकेशन भी यहां उपलब्ध कराया जा रहा है.
नोटिस के अनुसार भाषा व अन्य विषयों के लिए हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में परीक्षा ली जाएगी. इसके अलावा विदेशी उम्मीदवारों को एडमिशन लेने के लिए 70 अंक के साथ TOEFL या फिर 6 बैंड के साथ IELTS का सर्टिफिकेट अनिवार्य है.
इस विषय में हैं इतनी सीटें
बीएचयू में साइंस स्ट्रीम में केमिस्ट्री के लिए पीएचडी की 145, फिजिक्स के लिए 40, भूविज्ञान के लिए 34 एवं जूलॉजी के लिए पीएचडी की 22 सीटें हैं. इसके अलावा कॉमर्स की 57, मैनेजमेंट स्टडीज की 38, शिक्षाशास्त्र की 49 एवं हिंदी की 42 सीटें हैं. विवि प्रशासन ने पीएचडी एडमिशन के लिए 39 पेज का सूचना बुलेटिन जारी किया है, जिसे आप नीचे उपलब्ध कराई गई लिंक से देख सकते हैं.

एक टिप्पणी भेजें