शाहरुख खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म जवान की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म की सक्सेस के सिलसिले में मुंबई में एक इवेंट का आयोजन हुआ, जहां जवान की टीम पहुंची. इस बीच दीपिका पादुकोण ने किंग खान के साथ जवान के गाने डांस किया और फिर उनके गाल पर किस भी किया. इसके बाद दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह का रिएक्शन आया जिसमें वे प्यार- मोहब्बत की लाइन लिखते हैं.




आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण भी जवान में शामिल थीं, जिन्होंने एटली निर्देशित फिल्म में एक छोटी सी भूमिका निभाई है. फिल्म के सक्सेस कार्यक्रम के बाद, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों की एक सीरीज डाली, जिसमें वे ब्लैक, सेक्विन बॉर्डर वाली सफेद शिफॉन साड़ी और हॉल्टर-नेक ब्लाउज में अपने अट्रैक्टिल लुक को दर्शा रही हैं.


हालांकि, जवान के सक्सेस इवेंट में लोगों का ध्यान दीपिका के ग्लैमरस अंदाज पर नहीं बल्कि उनकी शाहरुख खान संग कैमिस्ट्री पर गया. इस बीच आखिरकार जिस चीज़ ने सबका ध्यान खींचा वो थी उनकी पोस्ट की आखिरी तस्वीर जिसमें वे SRK को उनके चीक पर किस करते देखी गईं.


एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें दीपिका पादुकोण को शाहरुख खान के गालों पर किस देते हुए देखा गया. कहने की जरूरत नहीं है, यह अब तक की सबसे प्यारी तस्वीरों में से एक है. वहीं जब इस फोटो पर दीपिका के स्टार पति रणवीर सिंह की नजर पड़ी तो उनसे बिना कुछ कहे रहा ही नहीं गया. लिहाजा उन्होंने किंग खान और अपनी वाइफ की इस वायरल किस पर एक कमेंट में जवान के 'चलेया' गाने की एक लाइन लिखी जिसमें वे कहते हैं, 'इश्क में दिल बना है, इश्क में दिल फना है...' रणवीर के कमेंट को पढ़कर एक यूजर ने लिखा, 'यार तुम्हारी बीवी किसी और को किस कर रही है और तुम खुशी से कॉमेंट कर रहे हो तुमको तो @iamsunnydeol बन जाना चाहिए था अब तक लाशे बिछा दूंगा लाशें.' इसके आगे उसने जोक वाला इमोजी भी डाला. वहीं एक ने रणवीर सिंह को टैग करते हुए लिखा, 'लास्ट वाली स्लाइड पर क्या विचार है?' एक ने लिखा, 'शाहरुख मजा ले गए और रणवीर बोलते इश्क...'


जवान में दीपिका तो कैमियो रोल में हैं लेकिन साउथ की लेडीस्टार नयनतारा लीड रोल में हैं. हालांकि, वे जवान के सक्सेस इवेंट में नहीं दिखीं और न ही उन्होंने पूरी फिल्म में किंग खान के साथ कोई रोमांटिक सीन किया. जबकि फिल्म रिलीज से पहले ऐसा कहा गया था कि साउथ एक्ट्रेस फिल्म में बिकनी पहनेंगी और किंग खान संग रोमांटिक सीन भी करेंगी. 'जवान' में साउथ स्टार विजय सेतुपति और संजय दत्त भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म अब तक 660 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है.



Post a Comment

और नया पुराने