Parineeti Chopra Ragahv Chadha Marriage Photos: मुंबई. परिणीति चोपड़ा अब मिसेज राघव चड्ढा बन गई हैं. राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर में बीते रविवार को राघव ने परी की मांग में सिंदूर भरा. राघव के प्यार में डूबीं परिणीति ने अब अपनी ड्रीम वेडिंग के फोटोज सोशल साइट पर शेयर किए हैं. इन फोटोज को देखकर साफ कहा जा सकता है कि परिणीति के लिए यह पल कितने खास थे. हर फोटो में इस सेलेब जोड़ी का प्यार नजर आ रहा है. परिणीति ने फेरे से लेकर रस्म तक की फोटोज साझा की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी की चर्चा बीते कई दिनों से बनी हुई थी. फाइनली रविवार, 24 सितंबर को यह सेलेब्रेटी कपल विवाह बंधन में बंध गया. परिणीति और राघव की शादी के बाद पिंक साड़ी में परिणीति का मैरिड लुक सामने आया था. अब परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट शादी के कई खूबसूरत पल साझा किए हैं.
परिणीति और राघव की शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. दोनों ने एक दूसरे को कॉम्पलीमेंट करते हुए अपने वेडिंग आउट फिट कैरी किया. दोनों का लुक सिम्पल पर क्लासी था. राघव का हाथ थामे परी ने वेडिंग वैन्यू पर एंट्री की और उनकी बड़ी सी मुस्कान उनके दिल की बात साफ बता रह थी.
परिणीति ने वरमाला की एक फोटो साझा की, जिसमें यह सेलेब्रिटी कपल बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है. परिणीति नजरें झुकाए शरमाती हुई नजर आ रही हैं और राघव के चेहरे पर भी मनमोहक मुस्कान दिख रही है.
परिणीत ने राघव का हाथ थामकर जिंदगी के सात वचन लिए. परिणीति का यह फेरे मूमेंट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दुल्हन के रूप में परी का लुक लोगों को भा रहा है. परिणीत ने राघव का हाथ थामकर जिंदगी के सात वचन लिए. परिणीति का यह फेरे मूमेंट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दुल्हन के रूप में परी का लुक लोगों को भा रहा है. फैंस सोशल मीडिया पर हार्ट इमोज शेयर कर उन्हें नए जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.
शादी के एक फोटो में फेरे के बाद राघव, परी के माथे को चूमते हुए नजर आ रहे हैं. परी ने खूबसूरत पलों की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'ब्रेकफास्ट टेबल पर पहली मुलाकात के साथ ही हमारा दिल जानता था. हम लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे और फाइनली हम मिस्टर एंड मिसेज हैं.'
परिणीति अपनी इस ड्रीम वेडिंग को लेकर काफी खुश हैं. उन्होंने कैप्शन में आगे लिखा, 'अग हम एक दूसरे के बिना जी नहीं सकते और हमेशा साथ रहने की शुरुआत हो गई है.' परिणीति ने राघव संग अपना एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी शेयर किया, जिसमें दोनों एक दूसरे की बांहों में नजर आ रहे हैं.
परी ने अपना दुल्हन बने हुए एक बैक पोज भी शेयर किया. इसमें वे बड़ी सी नेट की चुनर ओढ़े नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि इसमें राघव का नाम लिखा हुआ है. परीणीति और राघव अब शादी के बाद दो रिसेप्शन करंगे. इनमें से एक चंडीगढ़ में और दूसरा मुंबई में होगा.
परिणीति ने शादी के फोटोज में एक रस्म की फोटो भी शेयर की है. इमसें परिणीति का मेहंदी लगा पैर नजर आ रहा है. साथ ही राघव का हाथ भी नजर आ रहे है, जिसमें वे पैर के अंगूठे को पकड़े हुए हैं. बता दें परिणीति और राघव की शादी में बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो सकीं.








एक टिप्पणी भेजें