घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को एक बार फिर से कोहराम मचा. यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र था जबकि बाजार में गिरावट दिखी. कारोबार के अंत में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (Sensex) में 221.09 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 66,009.15 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 69 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 19674.30 के स्तर पर बंद हुआ.
शुक्रवार के कारोबार में Power Grid, Asian Paints, Coal India, NTPC और HDFC Life निफ्टी के टॉप गेनर रहे. वहीं HDFC Bank, UltraTech, DRL और Wipro निफ्टी के टॉप लूजर रहे.
निवेशकों के ₹12,000 करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 22 सितंबर को घटकर 317.78 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 317.90 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 12 हजार रुपये घटा है यानी निवेशकों की संपत्ति में करीब 12 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई है.
गुरुवार को भी लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
बीते कारोबारी दिन कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 570.60 अंक यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 66,230.24 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 159.10 अंक यानी 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 19742.30 के स्तर पर बंद हुआ था.
Valiant Laboratories IPO: वैलिएंट लैबोरेटरीज ने तय किया प्राइस बैंड
स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी वैलिएंट लैबोरेटरीज का आईपीओ आगामी 27 सितंबर को खुलेगा. यह कंपनी वैलिएंट ऑर्गेनिक्स की सब्सिडियरी फर्म है. आईपीओ के जरिए कंपनी ने 1.08 करोड़ फ्रेश शेयरों को जारी करने की योजना बनाई है. यह आईपीओ 3 अक्टूबर 2023 को बंद होगा. कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर तय किया है.

एक टिप्पणी भेजें