करण जौहर ने हाल ही थ्रेड्स पर एक सेशन रखा, जिसमें यूजर्स ने उनसे कई तरह के सवाल पूछे। एक यूजर ने करण से पूछ लिया कि क्या वह गे हैं? अन्य यूजर्स ने उनसे सबसे बड़े रिग्रेट, सलमान और शाहरुख खान संग फिल्म के बारे में पूछा।


हाइलाइट्स

  • करण जौहर ने हाल ही थ्रेड्स पर एक सेशन रखा, जिसमें यूजर्स ने उनसे कई सवाल पूछ डाले
  • एक यूजर ने करण से पूछा कि क्या वह गे हैं? करण ने इसका जवाब मजेदार अंदाज में दिया
  • करण जौहर ने यह भी बताया कि उन्हें आज तक किस बात का सबसे ज्यादा पछतावा होता है

जहां कई सिलेब्रिटीज खुलकर अपने होमोसेक्शुअल होने की बात कबूल कर चुके हैं, वहीं बॉलीवुड में कुछ सेलेब्स के लिए कहा जाता है कि वो समलैंगिक हैं, पर उन्होंने कभी खुलकर स्वीकार नहीं किया। इनमें से एक फिल्ममेकर करण जौहर भी हैं। उनकी सेक्शुएलिटी पर हमेशा ही सवाल खड़े गए हैं, और कई बार उनसे पूछा भी गया है। हाल ही फिर ऐसा ही हुआ। करण जौहर ने जब Threads पर Ask Karan Anything सेशन रखा, तो एक यूजर ने करण से पूछ लिया कि क्या वह गे यानी समलैंगिक हैं? जानते हैं कि करण जौहर ने क्या जवाब दिया? इस सवाल के जवाब के साथ-साथ करण ने यह भी बताया कि जिंदगी में उन्हें सबसे ज्यादा पछतावा किस बात का होता है।

Karan Johar इस समय अपनी फिल्म Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे पसंद किया जा रहा है। करण ने इसी बीच अनाउंस किया कि वह नए प्लेटफॉर्म 'थ्रेड्स' पर फैन्स के साथ चैट करेंगे, और मन में जो भी सवाल आए, पूछ सकते हैं।


आप गे हैं ना?' सवाल पर करण जौहर का जवाब

एक यूजर ने करण जौहर से पूछ लिया, 'आप गे हैं ना?' करण ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए पूछ लिया, 'क्या तुम इंट्रेस्टेड हो?' इसके बाद एक अन्य यूजर ने करण जौहर से उनसे पूछा कि उन्हें सबसे ज्यादा पछतावा किस बात का है। तो फिल्ममेकर ने लिखा, 'मुझे अपनी फेवरेट एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ काम करने और उन्हें डायरेक्ट करने का मौका नहीं मिला।


शाहरुख और सलमान खान संग फिल्म पर बोले

करण जौहर से यह भी पूछा गया कि क्या भविष्य में उनका धर्मा प्रोडक्शन शाहरुख खान के साथ काम करेगा, और क्या वह सलमान खान के साथ फिल्म बना रहे हैं? लेकिन करण ने खुलकर इनमें से किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

छह साल बाद करण जौहर की डायरेक्शन में वापसी

बात करें उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की, तो यह 28 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए करण जौहर 6 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जया बच्चन, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और अन्य कलाकार हैं। कहा जा रहा है कि इसमें वरुण धवन, सारा अली खान और अनन्या पांडे का कैमियो भी है।

Post a Comment

और नया पुराने