MP Chunav Survey 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं जबकि लोकसभा की 29 सीटें हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए तीन अलग-अलग सर्वे रिपोर्ट सामने आई हैं। जिसमें चौंकाने वाला खुलासा किया गया गया है। राज्य में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनती दिखाई दे रही है।


हाइलाइट्स

  • एमपी में 2023 में होने हैं विधानसभा के चुनाव
  • अभी हुई लोकसभा तो बीजेपी को मिलेंगी 24 सीटें
  • राज्य विधानसभा चुनाव के लिए भी हुआ सर्वे
  • बीजेपी-कांग्रेस में दिख रही कांटे की टक्कर

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 (MP Chunav 2023) में किसकी सरकार बनेगी? विधानसभा चुनाव से पहले इस सवाल पर लोग अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। राज्य में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक तीन सर्वे रिपोर्ट (Madhya Pradesh Chunav Survey) सामने आई हैं। जिनमें से दो एमपी विधानसभा के लिए हैं। जबकि एक सर्वे मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए हैं। सर्वे रिपोर्ट के बाद राज्य में बीजेपी और कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई है। बता दें कि 2018 के चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी, लेकिन कमलनाथ की सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। 2020 में शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से प्रदेश की सीएम बने। अब दोनों ही दल राज्य में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर सर्वे रिपोर्ट में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती दिख रही हैं।

विधानसभा चुनाव में अभी करीब 4 महीने का समय है। 4 महीने पहले तीन अलग-अलग संस्थाओं ने राज्य में सर्वे किए हैं। किसी में कांटे की टक्कर बताई गई है तो किसी सर्वे में कांग्रेस को फायदा होता दिख रहा है। तीनों सर्वों की रिपोर्ट राजनीतिक पार्टियों के लिए चौंकाने वाली है। हालांकि दो सर्वे बीजेपी को बढ़त मिलने का दावा कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत का सर्वे

सबसे पहले बात करते हैं टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे की। टाइम्स नाउ नवभारत ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सर्वे किया है। मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। इन सीटों पर लोगों की राय ली गई है। सर्वे के अनुसार, अगर अभी लोकसभा चुनाव होते हैं तो मध्य प्रदेश में बीजेपी को झटका लग सकता है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी को 22 से 24 सीटें जीत सकती है। जबकि कांग्रेस के खाते में पांच से सात सीटें जा सकती हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 28 सीटें जीती थी। कांग्रेस केवल छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। छिंदवाड़ा कांग्रेस के सीनियर लीडर कमलनाथ का गढ़ है।

एबीपी न्यूज के सर्वे में किसे बहुमत

इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों दलों के बीच सीटों का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है। इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर राज्य में एक बार फिर से 2018 वाले हालात बन सकते हैं। बता दें कि 2018 के चुनाव में कांग्रेस को 114 जबकि बीजेपी को 109 सीटें मिली थी। वहीं, मुख्यमंत्री के रूप में लोगों ने सबसे ज्यादा वोट शिवराज सिंह चौहान को दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 12 फीसदी लोगों ने ही सीएम के चेहरे के रुप में देखना चाहते हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सीएम शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता में गिरावट नहीं आई है।

जी न्यूज के सर्वे में बीजेपी को फायदा

विधानसभा चुनाव से पहले जी न्यूज ने भी सर्वे किया है। सर्वे के अनुसार, राज्य में बीजेपी की सरकार एक बार फिर से बन सकती है। हालांकि सीटों में ज्यादा अंतर नहीं होगा। सर्वे के अनुसार, बीजेपी को राज्य में 119 से 129 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को सर्वे में 45 फीसदी वोट शेयर मिलता दिखाया गया है। वहीं, कांग्रेस को 94 से 104 सीटें मिलती दिखाई रही हैं। कांग्रेस को 39 फीसदी वोट मिल सकता है। वहीं, चार से नौ सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों को मिल सकती हैं।

Post a Comment

और नया पुराने